केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 30 स्थानों को कवर करते हुए बड़े पैमाने पर देशव्यापी तलाशी अभियान चलाया है। यह ऐप आधारित धोखाधड़ी निवेश योजना - एचपीजेड टोकन ऐप से संबंधित मामले की चल रही जांच का हिस्सा है।
सीबीआई ने बुधवार को कहा कि तलाशी में मोबाइल फोन, कंप्यूटर हार्ड ड्राइव, सिम कार्ड, एटीएम/डेबिट कार्ड, ईमेल खाते और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों सहित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने दो निजी कंपनियों और उनके निदेशकों के खिलाफ इस आरोप में मामला दर्ज किया था कि आरोपी एचपीजेड टोकन ऐप से जुड़ी एक धोखाधड़ी निवेश योजना में शामिल थे।
सीबीआई ने 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 30 स्थानों को कवर करते हुए बड़े पैमाने पर देशव्यापी तलाशी अभियान चलाया है। यह ऐप आधारित धोखाधड़ी निवेश योजना - एचपीजेड टोकन ऐप से संबंधित मामले की चल रही जांच का हिस्सा है।