यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग हादसे में फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार हादसे पर नजर बनाए हुए है और अधिकारियों के संग बैठक कर पल पल की अपडेट ले रहे है।
सीएम धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।