लोकसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस ने कुणाल घोष को राज्य संगठन के महासचिव पद से हटा दिया है। टीएमसी ने कहा कि कुणाल घोष के विचार पार्टी से मेल नहीं खाते थे, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
तृणमूल कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा, "हाल के कुछ दिनों में कुणाल घोष पार्टी के लाइन से अलग बयान दे रहे थे। यह बताना बहुत जरूरी है कि यह उनकी निजी राय है, इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। टीएमसी मुख्यालय की ओर से जारी बयानों को ही पार्टी का आधिकारिक बयान माना जाना चाहिए."
लोकसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस ने कुणाल घोष को राज्य संगठन के महासचिव पद से हटा दिया है। टीएमसी ने कहा कि कुणाल घोष के विचार पार्टी से मेल नहीं खाते थे, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।