कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने पनौती शब्द को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा है कि, 2014 से इस देश को पनौती की पीड़ा शुरू हो गई।
पनौती शब्द पूरे देश में इस्तेमाल होता है
सांसद संजय राउत ने आगे अपने बयान में कहा कि, हम ये किसी व्यक्ति के बारे में नहीं बोल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को ये दिल पर नहीं लेनी चाहिए। पनौती शब्द पूरे देश में इस्तेमाल होता है। खासकर जो खुद को हिंदुत्ववादी समझते हैं, उन्हें पनौती शब्द से नफरत नहीं होनी चाहिए। शिवसेना (UBT) नेता ने आगे कहा कि, हिंदुत्व कोष में पनौती शब्द का बहुत महत्व है। आप नेपाल जाइए, बनारस जाइए और समझ लीजिए कि, पनौती शब्द का मतबल क्या है। बाद में FIR का काम कर लीजिए।
2014 से लगी पनौती
संजय राउत ने कहा कि, इस देश को 2014 से पनौती लगी है, 2024 में पनौती खत्म हो जाएगी। क्योंकि साढ़े साती लगती है, फिर पनौती लगती है, फिर छोटी पनौती लगती है। ये सब हिंदूत्व की संकल्पना है। इस दौरान उन्होंने इशारों में पीएम मोदी व अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि, ये हमारे दो हिंदूत्ववादी लोग बैठे हैं, जो अपने आप को हिंदूत्ववादी मानते हैं। इन्हें पनौती का विश्लेषण और अभ्यास करना चाहिए।
Comments (0)