केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) का जिक्र किया था। इस दौरान शाह ने आरोप लगाया था कि, TMC CAA के खिलाफ है। वहीं अब TMC ने इसका जवाब दिया है। TMC नेता शाशि पांजा ने केंद्रीय गृहमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, अमित शाह के पास कुछ नया कहने को नहीं है। वह CAA की बात करते हैं, जहां सीएम ममता बनर्जी ने पहले ही साफ कर दिया है कि, यह राज्य में लागू नहीं होगा। इसके साथ ही TMC नेता ने अमित शाह के बयान को ‘चुनावी जुमला’ करार दिया।
TMC नेता शाशि पांजा ने कहा कि, CAA को पारित हुए 4 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ इसके नियमों में ही 9 बार बदलाव हो चुका है।