इस समय देश में चुनावी माहौल चल रहा हैं। इसके अलावा नामांकन का दौर भी जारी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। बता दें कि, आज सुबह ही कांग्रेस के द्वारा अमेठी और रायबरेली के लिए सीटों की घोषणा की गई थी। वायनाड सांसद राहुल गांधी ने आज दोपहर लगभग सवा 2 बजे रायबरेली कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन भरा। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी भी साथ रही।
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया है। राहुल ने लिखा है कि, रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था!
Comments (0)