लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अभी से एक्टिव हो गई है। बता दें कि, इस बार चुनाव में NDA और India गठबंधन के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी का फोकस हिंदू वोटरों पर है तो दूसरी तरफ विपक्ष भी खुद को सॉफ्ट हिंदुत्व साबित करने में लगा है।
अब अयोध्या से PMO और सरकार चलेगी
NDA पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के राजनीतिकरण करने का आरोप लग रहा है। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी की अयोध्या यात्रा को लेकर कटाक्ष किया है। संजय राउत ने तंज भरे अंदाज में कहा कि, अब अयोध्या से PMO चलेगा और सरकार भी अयोध्या से चलेगी। वे श्रीराम के नाम भी वोट मांगेंगे, इसके अलावा और कोई काम नहीं किया है।
हम 5 हजार साल पीछे जाकर देश चला रहे हैं
संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, कभी पुलवामा तो कभी राम पर वोट मांगते हैं। राम भक्त हम भी हैं, हमसे बड़ा कोई नहीं है। हमने और हमारी पार्टी ने उस श्रीराम मंदिर के लिए अपना खून, त्याग, बलिदान सब कुछ दिया है, लेकिन इस प्रकार की राजनीति देश में न कभी पहले हुई थी और न होगी। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने कोई काम नहीं किया है, इसलिए NDA सिर्फ श्रीराम के नाम पर ही वोट मांगेगा। अयोध्या में ही PMO बनेगा और अन्य मंत्रालय भी बनेंगे, वहीं से सरकार भी चलेगी। हम 5 हजार साल पीछे जाकर देश चला रहे हैं।
Comments (0)