कांग्रेस पार्टी ने आंध्रप्रदेश में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने वाई एस शर्मिला रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें, शर्मिला सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं।
गौरतलब है, वाईएस शर्मिला इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था।
पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी। पार्टी ने बताया, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने वाईएस शर्मिला रेड्डी को तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, राजू को कांग्रेस कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।'
कांग्रेस पार्टी ने आंध्रप्रदेश में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने वाई एस शर्मिला रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें, शर्मिला सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं।