सूरत, इंदौर के बाद अब कांग्रेस को फिर से बड़ा झटका लगा है। बता दें कि, ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार मोहंती ने आरोप लगाया है कि, पार्टी उन्हें आर्थिक तौर पर चुनाव लड़ने में कोई मदद नहीं कर रही है।
सुचारिता मोहंती ने कहा है कि, पुरी संसदीय क्षेत्र में हमारा चुनावी कैंपेन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसके पीछे का कारण है कि, मुझे पार्टी की तरफ से चुनाव कैंपेन के लिए फंडिंग देने से इनकार कर दिया गया है।