पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कसा तंज। पीएम ने कहा कि, जैसे अमेठी छोड़ा, वैसे ही वह वायनाड भी छोड़ेंगे। राहुल के अलावा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी पीएम मोदी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि, वह ( सोनिया गांधी ) राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंच गए।
जनता ने INDI अलायंस को पूरी तरह नकार दिया है
पीएम मोदी ने आगे अपने इस संबोधन में कहा कि, आने वाले 25 साल तो विश्व में भारत के महात्म्य के वर्ष हैं, इसलिए अधिक मतदान हमारी लोकतांत्रिक ताकत का परिचय दे रहा है। वोटर भी देख रहे हैं कि, कैसे INDI अलायंस के लोग अपने स्वार्थ में, अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। इसलिए खबर यही हैं कि, पहले चरण में मतदाताओं ने INDI अलायंस को पूरी तरह नकार दिया है।
कांग्रेस हार मान चुकी हैं
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ये लोग दावें जो भी करें, लेकिन सच्चाई यही है कि, चुनाव की घोषणा से पहले से ही कांग्रेस के नेता अपनी हार मान चुके हैं। इसीलिए कुछ नेता, जो लगातार लोकसभा में जीतकर आते थे। महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि, इस बार वो राज्य सभा के रास्ते से अंदर जाकर बैठ गए हैं।
कांग्रेस पर पीएम का वार
देश की सबसे पुरानी पार्टी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस गरीब, दलित, वंचित, मजदूर, किसान के विकास के सामने हमेशा दीवार बनकर खड़ी रही है। आज NDA सरकार गरीब के लिए कोई काम करती है तो कांग्रेस उसका मजाक उड़ाती है। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने दशकों तक महाराष्ट्र और खासकर विदर्भ एवं मराठवाड़ा के विकास का दम घोंटने का काम किया है। कांग्रेस के रवैये के कारण यहां किसान गरीब होते गए, उद्योगों से जुड़ी संभावनाएं खत्म होती चली गई, लाखों युवाओं को पलायन करना पड़ा।
Comments (0)