भारत के उद्योगपति गौतम अडानी पर कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां विपक्ष बीजेपी और पीएम मोदी पर हमलावर नजर आ रहा हैं तो दूसरी ओर सत्ता दल अपने बचाव में दलीलें दे रहा हैं। इसी बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता के इस बयान जोरदार हमला किया है।
केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, हरियाणा के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस के अगुवाई वाले गठबंधन की संभावित पराजय से ध्यान भटकाने के लिए अदाणी का नाम लेकर हीरो बनने की कोशिश ज़ीरो बना देगी।
Comments (0)