बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता ने कहा कि, ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते-करते पीएम मोदी और बीजेपी को गाली देते हैं। हमें इनसे नसीहत नहीं चाहिए। सिंह ने कहा कि, ये भ्रम पैदा कर सकते हैं। ये तुष्टिकरण कर सकते हैं, लेकिन देश और राज्य का हित नहीं कर सकते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा था कि, पैर कट जाएगा तो अस्पताल जाओगे कि मंदिर? भूख लगेगी तो मंदिर जाओगे? खाना मिलेगा? वहां उल्टा दान मांग लेंगे।