अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जारी हैं। इस दिन रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। बता दें कि, राम मंदिर का निर्माण होने पर मुस्लिम समुदाय का भी काफी समर्थन देखने को मिल रहा है। बाबरी केस में मस्जिद पक्ष के याचिकाकर्ता इकबाल अंसारी भी पीएम मोदी पर फूल बरसाते नजर आए थे।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि, भारत में 99 प्रतशित मुसलमान और अन्य गैर-हिंदुओं का भारत से नाता है। उनका नाता आगे भी बना रहेगा, क्योंकि हमारे पुरखे एक ही थे।