पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से लोगों का हाल बुरा हो रहा है। ज्यादातर इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। शीतलहर और घने कोहरे की वह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोहरे और धुंध की वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं। परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिन में देर तक सूरज भी नहीं दिखाई दे रहा है। ठंड की मार सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों पर पड़ रही है। यूपी के कई जिलों में शीतलहर की वजह से जिलाधिकारी के आदेश के बाद स्कूल बंद चल रहे हैं। दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी नर्सरी कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। गौतम बौद्ध नगर जिला प्रशासन ने आज यानी शनिवार को यह आदेश जारी किया।
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से लोगों का हाल बुरा हो रहा है। ज्यादातर इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। शीतलहर और घने कोहरे की वह से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
Comments (0)