विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. में सीट शेयरिंग पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। ताजा खबर यह है कि कांग्रेस रविवार से सीट शेयरिंग पर साथी दलों से बातचीत शुरू होने जा रही है। शुरुआत बिहार से होगी।
कांग्रेस के नेता मुकुल वासनिक के दिल्ली वाले निवास पर जुटेंगे। यहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पटना में बैठे आरजेडी के नेताओं से बात होगी।
अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी सीट शेयरिंग इतनी आसान नहीं होगी। कारण यहां जदयू और आरजेडी के रूप में दो बड़ी क्षेत्रीय पार्टियां हैं।
बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीट हैं। इसमें से 17-17 सीट पर जदयू और आरजेडी ने पहले ही दावा ठोंक दिया है। नीतीश कुमार और लालू यादव की पार्टी का मानना है कि बिहार में कांग्रेस को सिर्फ 5 सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए। देखना यही है कि क्या कांग्रेस इतना बड़ा त्याग करती है या नहीं।
विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. में सीट शेयरिंग पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। ताजा खबर यह है कि कांग्रेस रविवार से सीट शेयरिंग पर साथी दलों से बातचीत शुरू होने जा रही है। शुरुआत बिहार से होगी।