देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में अब तक दो चरण की वोटिंग हो चुकी है। जिसके बाद अब 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग होनी है। तीसरे चरण की वोटिंग के चलते आज यानी 5 मई को चुनाव प्रचार थम जाएगा और 7 मई को 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी।
तीसरे चरण के चुनाव में अमित शाह, शिवराज चौहान, दिग्विजय सिंह, डिंपल यादव, सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गजों का फैसला होगा। अब तक देश में लोकसभा के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हुआ, फिर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुआ, जिसके बाद अब 7 मई को तीसरे चरण के मतदान होंगे। जिसके बाद 13 मई को चौथे, 20 मई को पांचवे, 25 मई को छठे, 1 जून को सातवें चरण के मतदान होंगे। 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी।