RJD के नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर कटाक्ष कसते हुए कहा कि, बीजेपी नेता डिप्रेशन में हैं और 4 जून को INDIA गठबंधन सरकार बनाएगा। यादव ने यह भी कहा कि, यह अच्छी बात है कि, मोदी जी यहां आ रहे हैं। वह ट्रंप (पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) और पुतिन (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) को भी आमंत्रित कर सकते थे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता डिप्रेशन में हैं, 'सुन भाई सुन, देश की धुन, 4 जून को इंडिया गठबंधन आ रहा है'। हम 4 जून को सरकार बनाने जा रहे हैं।