पूर्व मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकीं अनुकृति गुसाईं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें कि, एक महीने पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। उत्तराखंड के लैंसडाउन में जन्मी अनुकृति गुसाईं 2017 में फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल और फेमिना मिस इंडिया बनी थीं। वहीं 2014 में अनुकृति ने मिस इंडिया एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। वहीं अब अनुकृति ने पॉलिटिक्स में एंट्री कर ली।
अनुकृति ने कांग्रेस के टिकट से लड़ा चुनाव
साल 2022 में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अनुकृति गुसाईं कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन से खड़ी हुईं। हालांकि इन चुनाव में अनुकृति को हार झेलनी पड़ी और भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार दलीप सिंह रावत ने जीत हासिल की। अनुकृति गुसाईं ने भाजपा सरकार में वन पर्यावरण मंत्री रहे हरक सिंह रावत के बेटे तुषार रावत से साल 2018 में धूम धाम से शादी की। ऐसे में राजनीतिक परिवार की बहू बनने के बाद अनुकृति ने भी सत्ता का रास्ता चुना और कांग्रेस में शामिल हो गईं थी।अनुकृति ने पीएम मोदी की तारीफ की
अनुकृति ने 16 मार्च को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और आज यानी सोमवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिला लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी खूब तारीफ की और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की है।
Comments (0)