22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर पूरे देश में बहुत उत्साह है, लेकिन विपक्ष के नेता घृणा फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने ऐसा दावा किया है कि, रामलला का मंदिर मूल जन्मस्थान पर नहीं, बल्कि वहाँ से 4 किलोमीटर दूर बनाया जा रहा है। संजय राउत के इस बयान पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया हैं।
संजय राउत ने ऐसा दावा किया है कि, रामलला का मंदिर मूल जन्मस्थान पर नहीं, बल्कि वहाँ से 4 किलोमीटर दूर बनाया जा रहा है।