बीजेपी 400 सीटें जीतने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरे जोश के साथ तैयारी कर रही है। बता दें कि, भगवा पार्टी ने कथित तौर पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए "अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार" का नारा अपनाया है।
दिल्ली में हुई बैठक के दौरान भाजपा नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव में निर्णायक जीत हासिल करने के लिए एकजुट मोर्चे की जरूरत पर जोर दिया।