राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने जा रहा है। ऐसे में चुनाव प्रचार आज शाम यानी 23 नवंबर को थम जाएगा, लेकिन उससे पहले सभी राजनीतिक दल अपना पूरा दम खम लगा रहे है। इसके साथ ही बीजेपी-कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे है। इसी क्रम में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अशोक गहलोत व कांग्रेस पर हमला बोला है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच अलग प्रकार की प्रतियोगिता चल रही है।
Comments (0)