New Delhi: अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर (Ramlala Pran Pratishtha) का अभिषेक होने वाला है। रामलला के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने के लिए सभी को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। कई विपक्ष के नेता इस समारोह में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं तो कई इस समारोह को लेकर भाजपा पर चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगा रहे हैं। अगले साल 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजना इन दिनों सुर्खियों में हैं।
अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक होने वाला है। रामलला के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने के लिए सभी को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।