दिल्ली-एनसीआर में 23 नवंबर से CNG के दामों में बदलाव किया गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कंपनी ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी है कि 23 नवंबर सुबह 6 बजे से CNG की कीमतों में बदलाव किया जा रहा है। ऐसे में गुरुवार 6 बजे से नई कीमतें लागू हो जाएंगी। इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतों में प्रति किलोग्राम के हिसाब से एक रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में CNG जो बुधवार को 74.59 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रही थी। वहीं अब उसकी कीमत 75.59 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। जबकि नोएडा में CNG की कीमत 80.20 प्रति किलोग्राम से 81.20 रुपए की गई है।
गजियाबाद में भी 1 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ोतरी की गई
वहीं गौतमबुद्धनगर, गजियाबाद में भी 1 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से CNG में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, हरियाणा के रेवाड़ी में एक रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से कीमत घटाई है। बुधवार रेवाड़ी में न की कीमत प्रति किलोग्राम 82.20 रुपए से कम कर 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है। बता दें कि इसके अलावा और कहीं पर CNG की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की नई कीमतें-
दिल्ली- 74.59 प्रति किलोग्राम से 75.59 रुपए
नोएडा- 80.20 प्रति किलोग्राम से 81.20 रुपए
ग्रेटर नोएडा- 79.20 प्रति किलोग्राम से 80.20 रुपए
गाजियाबाद और हापुड़- 79.20 प्रति किलोग्राम से 80.20 रुपए
रेवाड़ी- 82.20 रुपए प्रति किलोग्राम से 81.20 रुपए
Comments (0)