भारत में मुसलमानों के लिए भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं। बता दें कि, देश के मुसलमानों के मन में भगवा पार्टी को लेकर कई तरह के भ्रम हैं, इसे दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और खुद पीएम मोदी ने हमेशा कहा कि, बीजेपी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास चाहती है, मगर ऐसा लगता है कि, आज भी भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों का दिल नहीं जीत पाई।
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के रास्ते पर चलकर उनकी जितनी भी नीति है, सबके लिए बराबर है।