चंडीगढ़ में बीजेपी के पंजाब कार्यालय के बाहर बुधवार (1 अप्रैल) को धमाके की घटना सामने आई है। कार्यालय के पास स्थित ब्लड बैंक की इमारत के बाहर खड़ी एक स्कूटी में यह विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में बीजेपी चंडीगढ़ और बीजेपी पंजाब के अलग-अलग दफ्तर हैं। स्कूटी की हेडलाइट के नीचे वाले हिस्से में धमाका हुआ, जिससे कोई नुकीली वस्तु सामने की दीवार से टकराई। यह दफ्तर सेक्टर-37 में स्थित है। घटना के बाद CFSL की टीम मौके पर पहुंच गई है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
शुरुआती जांच में क्रूड बम होने की आशंका- पुलिस
घटनास्थल को घेरकर सील कर दिया गया है। एसएसपी चंडीगढ़ ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला किसी क्रूड बम जैसी वस्तु के विस्फोट का लग रहा है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि विस्फोटक सामग्री मौके पर पहले से रखी गई थी या फेंकी गई थी। यह धमाका करीब शाम 5 बजे हुआ।
पुलिस जांच में जुटी
करीब पांच बजे कार्यालय के बाहर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इस घटना में एक स्कूटर और एक कार को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है