शरद पवार खेमे के NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान प्रभु श्री राम को लेकर विवादित बयान दिया है। आव्हाड ने कहा कि, राम हमारे हैं एवं वह बहुजन हैं। राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे। वे शिकार करके खाते थे। अब NCP नेता के इस बयान को लेकर बीजेपी एवं अजित गुट के नेताओं में नाराजगी है। अजिट गुट के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया।
जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि, तब राइस नहीं था, तब खाते क्या थे। राजा और राम क्षत्रिय थे तो क्षत्रिय का खाना ही मांसाहारी होता है। इसमें क्या कॉन्ट्रोवर्सी।