भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पीएम मोदी को युगपुरुष बताया। धनखड़ पीएम की तुलना महात्मा गांधी से कर दी। आपको बता दें कि, उन्होंने अपने देश के लिए किए गए विकास कार्यों का संदर्भ देते हुए पीएम मोदी की तारीफ में कई बातें कही। वहीं अब उपराष्ट्रपति के बयान पर देश में राजनीति भी देखने को मिलने लगी है। धनखड़ के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, मैं आपको एक बात कहना चाहूंगा, पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे, इस शताब्दी के युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं।