हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर से मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के बयान पर तीखा पलटवार किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि, मैं उनका बहुत मान सम्मान करता हूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि, बीजेपी से कौन उम्मीदवार है? हम बीजेपी की ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं।
विक्रमादित्य सिंह का कंगना रनौत पर पलटवार
विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि, आज मैं समझता हूं कि, जो इनके प्रतिनिधि चुनाव में वोट मांगने के लिए आ रहे हैं, वो किस मुंह से समर्थन मांगने के लिए आ रहे हैं। इसके ऊपर उन्हें आत्मचिंतन करने की जरूरत है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, जिस तरीके की भाषा शैली का वो इस्तेमाल कर रही हैं वो सोने के ऊपर सुहागा है। मैं समझता हूं कि, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि, राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है, जो एक देवभूमि है।
हिमचाल प्रदेश को देवी देवताओं के नाम से जाना जाता है
हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, हिमचाल प्रदेश को देवी देवताओं के नाम से न केवल सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है। वहां पर मनाली में आकर इस तरीके की भाषा का किसी भी व्यक्ति के प्रति इस्तेमाल करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
दाल गलने वाली नहीं है
कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि, यह महिलाओं के लिए समय है और हमें उन्हें सशक्त बनाने की जरूरत है, वह भूल गई हैं कि, मंडी से मौजूदा जो सांसद हैं वो एक महिला हैं। जिन्हें वहां के लोगों ने बहुत ही विषम परिस्थितियों में तीसरी बार जीताकर संसद में भेजा है। इसलिए सिर्फ महिलाओं की बात करके दाल गलने वाली नहीं है।
Comments (0)