राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों बिहार में हैं। इसी दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, देश में नफरत का माहौल बनने के पीछे क्या कारण है ? हमने किसानों, मजदूरों, बच्चों और युवाओं से पूछा। सभी ने कहा कि, इसका कारण डर है। इस डर का कारण अन्याय है। हर दिन, इस देश के हर कोने में अन्याय होता है। आर्थिक अन्याय, सामाजिक अन्याय, किसानों के साथ अन्याय, युवाओं के साथ अन्याय, महिलाओं के साथ अन्याय।
राहुल गांधी ने कहा कि, मीडिया हमारी बात नहीं दिखाता, लेकिन पीएम मोदी 24 घंटे नजर आते हैं, लेकिन मुझे और तेजस्वी यादव को वहां कभी नहीं दिखाया जाएगा क्योंकि हम मीडिया के मालिक नहीं हैं।