मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीप भारत में अगले दो दिनों के दौरान बारिश में वृद्धि और उसके बाद कमी आने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह 8.30 बजे तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में 8-11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्काईमेट वेदर के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। जिसके असर से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में रविवार को बारिश की संभावना है।

Comments (0)