राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर स्मृति ईरानी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने अमेठी में हार की स्वीकार कर ली है. राहुल को अमेठी में जीत की गुंजाइश नहीं दिखी.
कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं. पार्टी ने इसका ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है. लंबे समय से इन सीटों को लेकर सस्पेंस बना हुआ था.