कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के प्रचार के लिए राहुल गांधी भागलपुर आए। राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी को 150 सीट से ज्यादा नहीं आने वाली। उन्होंने मंच से कहा कि, ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। RSS-BJP संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। पूरे देश में कुछ ही लोग हैं जिनके पास पूरे हिन्दुस्तान का पैसा रखा हुआ है। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी के हिन्दुस्तान में 70 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनकी आमदनी 100 रुपए से भी कम है।
बीजेपी को इस बार 150 सीटें नहीं मिलेंगी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि, इस बार बीजेपी को 150 सीट से ज्यादा सीटें नहीं मिलने वाली, इसलिए भाजपा चाहे कितने भी दावे कर ले 150 सीट से ज्यादा नहीं ला पाएगी। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि, 22-25 उद्योगपतियों का पैसा नरेंद्र मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपए माफ किया है। हमारी सरकार बनेगी तो जितना अमीरों का माफ हुआ है हम गरीबों का लोन माफ करेंगे। राहुल ने इस दौरान कहा कि, हमारी सरकार आएगी तो साल का एक लाख और महीने का 8500 रुपए उसके बैंक खाते में कांग्रेस पार्टी डालेगी।
मोदी ने 22 लोगों का 16 लाख करोड़ कर्जा माफ किया
जनसभा को संबोधति करते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान का धन पूंजीपतियों को पकड़ाते हैं, अडानी को हिन्दुतान का एयरपोर्ट, पोर्ट, सोलर पावर, डिफेंस सब अडानी को दे दिया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि, हमारा गठबंधन क्या करेगा बताता हूं, मोदी ने 22 लोगों का 16 लाख करोड़ कर्जा माफ किया, हम इतना ही धन गरीबों को बांटेंगे और परिवार की महिला सदस्य को 1-1 लाख रुपए खटाखट अकाउंट में देंगे।
हर परिवार की महिला को देंगे 1 लाख रुपए
कांग्रेस सांसद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, मोदी सरकार ने जितना रुपया पूंजीपतियों को दिया उतनी रकम हम गरीब परिवारों को देंगे। परिवार की एक महिला सदस्य के नाम पर 1 लाख रुपए सालाना बैंक अकाउंट मे देगे और खटाखट अकाउंट में पैसा आएगा। राहुल ने आगे कहा कि, हिन्दुस्तान बेरोजगारी का केंद्र बन गया है। यहां के युवाओं में इतनी बेरोजगारी है कि, 7-8 घंटे इस्टाग्राम फेसबुक चलते हैं।
Comments (0)