पीएम मोदी ने गुरुवार की शाम यूपी के मथुरा पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन किया। इस दौरान पीएम परिसर में घूमने के बाद भगवान का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने मीराबाई जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने यहां पर अपने संबोधन में ब्रज के दर्शन को अपना सौभाग्य बताया। वहीं पीएम मोदी के इस दौरे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख व राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तंज कसा है।
पीएम मोदी ने कहा कि, भगवान कृष्ण से लेकर मीराबाई तक, ब्रज का गुजरात से एक अलग ही रिश्ता रहा है। मथुरा के कान्हा, गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे।