उत्तरप्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर फैसला कर लिया गया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति चाहती है कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका वाड्रा को मैदान में उतारा जाए। इसके साथ ही आखिरी फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर छोड़ दिया गया है।
माना जा रहा है कि पार्टी किसी भी वक्त औपचारिक एलान कर सकती है। बता दें, अमेठी से भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं, जबकि रायबरेली में भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं और कांग्रेस के दांव का इंतजार किया जा रहा है। चर्चा है कि भाजपा यहां से वरुण गांधी, कुमार विश्वास या नुपूर शर्मा को टिकट दे सकती है।

Comments (0)