अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सबकी निगाहें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम की ओर टिकी हुई हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, राम मंदिर कोर्ट के आदेश पर बन रहा है। भगवान श्रीराम का सम्मान करते हैं। राम मंदिर का अगर निमंत्रण नहीं मिलेगा तो भी अयोध्या जाएंगे। मंदिर जहां होगा, हम लोग पूजा वहां करेंगे।
शिवपाल यादव ने कहा कि, इस सरकार में गरीब किसानों और जनमानस के विरुद्ध विद्युत चोरी के मुकदमे लिखकर आरसी काटी जा रही है।