Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर पूरे देश में बहुत उत्साह है। इसी बीच राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि,आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी ने 22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाले इस कार्यक्रम को पूरी तरह से पीएम मोदी का सियासी कार्यक्रम बना दिया है।
राहुल गांधी ने कहा कि, हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हालांकि, हमारी पार्टी और गठबंधन में से जो लोग भी वहां जाना चाहे जा सकते हैं।