5 राज्यों में से 3 मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में BJP को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। मध्य प्रदेश में BJP प्रचंड बहुमत पाकर 163 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं राजस्थान में BJP को 115 सीटों पर जीत मिली। छत्तीसगढ़ में BJP को 54 सीटें जीतकर सत्ता कब्जाने में सफल रही है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को 64 सीटों पर जीत मिली।
तीनों राज्य अपने मुख्यमंत्री की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा। उसने पूछा आखिर मुख्यमंत्रियों की घोषणा में देरी क्यों हो रही है?