देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। इसी बीच नामांकन का दौर भी जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने आज यानी की शुक्रवार को यहां जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।
किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि, मैं हमेशा गांधी परिवार का सेवक रहा हूं और एक सेवक को गांधी परिवार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं निभाऊंगा।