पब्लिक ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक लोगो का रंग लाल से बदलकर केसरिया कर दिया है। इस कारण देश की अदालतों, एजेंसियों के बाद अब दूरदर्शन विपक्ष के निशाने पर आ गया है। इसकी वजह उसका ऐतिहासिक लोगो है। पब्लिक ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन ने अपने लोगों का रंग लाल से बदलकर केसरिया (भगवा या नारंगी) कर दिया है।
इस सबंध में डीडी न्यूज के आधिकारिक एक्स हैंडल से घोषणा की गई, जिसमें एक पोस्ट में कहा गया था, 'हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, हम अब एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। एक ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जो पहले कभी नहीं देखी गई। बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें।' हालांकि, विपक्ष इस बदलाव से नाराज दिख रहा है। इस संबंध में दूरदर्शन के अंग्रेजी समाचार चैनल डीडी न्यूज ने हाल ही में एक्स पर एक नया प्रमोशनल वीडियो साझा करते हुए लोगो का खुलासा किया। डीडी न्यूज ने एक पोस्ट में लिखा कि सिर्फ लोगो का रंग बदला है, हालांकि हमारे मूल्य वही हैं। हम अब एक नए अवतार में उपलब्ध हैं।
पब्लिक ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक लोगो का रंग लाल से बदलकर केसरिया कर दिया है। इस कारण देश की अदालतों, एजेंसियों के बाद अब दूरदर्शन विपक्ष के निशाने पर आ गया है। इसकी वजह उसका ऐतिहासिक लोगो है।