भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर एक बार फिर कांग्रेस भारत न्याय यात्रा निकालने जा रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा निकलेगा। वहीं इस यात्रा पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के दिग्गज नेता नलिन कोहली ने राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि, 15 जनवरी या उसके आसपास की तारीख इसलिए रखी गई, क्योंकि राहुल गांधी इससे पहले किसी अंतरराष्ट्रीय दौरे या फिर छुट्टी पर हो सकते हैं।
भारत न्याय यात्रा पर BJP का तंज
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नलिन कोहली ने आगे अपने इस बयान में कहा कि, 15 जनवरी या उसके आसपास की तारीख शायद इसलिए रखी गई है, क्योंकि हो सकता है कि, इससे पहले राहुल गांधी अपनी किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा या छुट्टी पर होंगे और उसके बाद ही वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते होंगे। नलिन कोहली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, यहां मुद्दा यह है कि, न्याय क्या है? इस देश में केंद्री की मोदी सरकार से 80 प्रतिशत लोगों को राशन मिलने से न्याय हो रहा है। न्याय मतलब जो आप कर रहे हैं, न कि जो आप नारे के जरिए बना रहे हैं।
मणिपुर से शुरू होगी भारत न्याय यात्रा
आपको बता दें कि, अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की तैयारी में हैं। आगामी 14 जनवरी से कांग्रेस पार्टी की भारत न्याय यात्रा शुरू होगी। राहुल मणिपुर से मुंबई तक जाएंगे। वहीं मुंबई में 20 मार्च को यात्रा का समापन होगा। इस दौरान यह यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, भारत न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी जाएंगे।
Comments (0)