तबीयत खराब होने के कारण कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी।
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘‘मैं बड़े चाव से उत्तरप्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होऊंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।
प्रियंका गांधी को शुक्रवार को ही उत्तरप्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था। दरअसल, राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है।
तबीयत खराब होने के कारण कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी।
Comments (0)