देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। 7 मई को आम चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग होगी, इसमें 12 राज्यों के 94 लोकसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के नेताओं के द्वारा खूब एक- दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोंप लगा रहे हैं और जमकर जुबानी तीर भी चला रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारे प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। इस बार बीजेपी की सरकार को पलटने जा रहे है।