अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन होगा है। इस दिन रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लला की जन्मभूमि पर आगामी सोमवार यानी 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में उत्तराखंड शासन ने भी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन तक सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी का बयान
इस संदर्भ में शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की तरफ से शुक्रवार को आदेश निर्गत कर दिया गया। आपको बता दें कि, इस शासनादेश के अनुसार, अयोध्या में 22 जनवरी 2024 (सोमवार) को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है।
22 जनवरी को सभी सरकारी दफ्तर आधे दिन रहेंगे बंद
इस संबंध में सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि, राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक, कोषागार, उप कोषागार सोमवार को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगे। आदेश के अनुसार, उक्त के अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाएं (स्कूल एवं कालेज) 22 जनवरी को बन्द रहेंगी।
मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान
आपको बता दें कि, केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि, भारी जनभावनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों उत्सव में भाग ले सकें इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि, पूरे देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर दो बजकर 30 मिनट तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।
Comments (0)