आज से लोकसभा 2024 के चुनावी रण में मुकाबला शुरु हो गया है। आज शुक्रवार सुबह से 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटिंग की शुरुआत हो गई। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में मतदान करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी में भी वोटिंग हो रही है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 सीटों पर मतदान हो रहा है।
देश के अलग अलग हिस्सों में दिग्गज नेताओं के साथ-साथ मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर रहे है।
Comments (0)