राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार (26 नवंबर) को दरभंगा में नोनिया समाज महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जोरदार तंज कसा है। बिहार के डिप्टी सीएम ने नौकरी के मुद्दे पर यूपी के सीएम योगी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, अब वहां के लोग बिहार आ रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि, मंदिर-मस्जिद से पेट नहीं भरता है। ठीक है आस्था है, भगवान हैं, भगवान का आशीर्वाद चाहिए, लेकिन पूजा-पाठ दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए।