राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में अब कुछ ही दिन शेष है। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होना है। इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। भगवान राम के दर्शन के लिए भारतीय उत्साहित हैं। इसके लिए विभिन्न पार्टियों के नेताओं को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से न्यौता भेजा गया है। जब जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार से न्यौते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विवादित बयान दिया था।
जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा था कि, किसी के बेटे की शादी है जो वो न्योता दे रहे हैं ? वो न्योता क्यों दे रहे हैं ? किसी के पिता जी का श्राद्ध है? जो न्योता दे रहा है।