नया साल 2024 आने में अब 10 दिन ही शेष है। ऐसे में लोग इसका जश्न मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार इस वर्ष प्रदेश से 18 से 20 हजार लोग नववर्ष मनाने के लिए बाहर जाने वाले हैं। इसके चलते दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रायपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद सहित अन्य नगरों के लिए जाने वाली फ्लाइटें फुल हो गई हैं। इसके चलते किराये में भी 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है।
विशेष बात यह है कि रायपुर से जाने की तुलना में वापसी की फ्लाइटों का किराया ट्रैफिक अधिक रहने के कारण और महंगा होगा। ट्रैवल्स संचालकों के अनुसार सामान्य दिनों में एक से 15 दिसंबर तक रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 6500-7000, मुंबई का 6000-6500 और बेंगलुरु का हवाई किराया 7000-7500 रुपये था।
दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रायपुर से बाहर जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते हवाई किराया बढ़ा हुआ है। इन दिनों हवाई यात्रियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हो रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी अथवा रद रहने के कारण भी यात्री हवाई यात्रा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके चलते सभी उड़ानें फुल जा रही हैं। इसका असर हवाई किराये पर पड़ा है।

Comments (0)