इस साल मिलने वाले स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। खेल रत्न पुरस्कार बैडमिंटन की जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी को मिलेगा। क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए शामिल किया गया है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी, 2024 को दिए जाएंगे। खेल मंत्रालय ने यह एलान किया। राष्ट्रपति द्वारा अवॉर्ड एथलीट्स को प्रदान किए जाएंगे।
26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड दिए जाएंगे
खेल मंत्रालय के अनुसार, मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से चिराग शेट्टी और रंकीरेड्डी को सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय ने बताया कि समितियों की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने सभी एथलीट्स, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 इस प्रकार दिए जाएंगे
मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023
खिलाड़ी का नाम खेल
चिराग चंद्रशेखर शेट्टी बैडमिंटन
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी बैडमिंटन
खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2023
खिलाड़ी का नाम खेल
ओजस प्रवीण देवताले तीरंदाजी
अदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाजी
श्रीशंकर एथलेटिक्स
पारुल चौधरी एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन बॉक्सर
आर वैशाली शतरंज
मोहम्मद शमी क्रिकेट
अनुश अग्रवाल घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक हॉकी
सुशीला चानु हॉकी
पवन कुमार कबड्डी
रितु नेगी कबड्डी
नसरीन खो-खो
पिंकी लॉन बॉल्स
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर शूटिंग
ईशा सिंह शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह स्क्वैश
अयहिका मुखर्जी टेबल टेनिस
सुनील कुमार रेसलिंग
अंतिम रेसलिंग
रोशीबिना देवी वुशु
शीतल देवी पैरा आर्चरी
अजय कुमार ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव पैरा कैनोइंग
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023
कोच का नाम खेल
ललित कुमार कुश्ती
आरबी रमेश शतरंज
महावीर प्रसाद सैनी पैरा एथलेटिक्स
शिवेंद्र सिंह हॉकी
गणेश प्रभाकर देवरुखकर मलखंब
लाइफटाइम अवॉर्ड 2023
कोच का नाम खेल
जसकीरत सिंह ग्रेवाल गोल्फ
भास्करन कबड्डी
जयंत कुमार पुसीलाल टेबल टेनिस
खेल और खेलों में आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद्र पुरस्कार 2023
खिलाड़ी का नाम खेल
मंजूषा कंवर बैडमिंटन
विनीत कुमार शर्मा हॉकी
कविता सेल्वराज कबड्डी
Comments (0)