उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। इसे लेकर रविवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि, जिन राजनीतिक दलों को जल्दी मोक्ष चाहिए वो भगवान राम से दूर रहें। इसके साथ ही रामदेव ने काशी और मथुरा पर भी बात की।
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि, मेरा यही कहना है कि, अयोध्या समेत मथुरा और काशी के मंदिर भी हमें बिना किसी विवाद के मिल जाएं।