अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से पहले निमंत्रण को लेकर जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि, जो लोग अयोध्या का नाम लेने में संकोच करते थे, अब वे भी कहते हैं कि, निमंत्रण मिलेगा तो हम जाएंगे।
सीएम योगी ने कहा कि, डबल इंजन (केन्द्र व राज्य) की सरकार में यही सबसे बड़ा परिवर्तन है। आप यदि अपनी ताकत का एहसास कराएंगे, तो लोग खुद-ब-खुद आपसे जुड़ेंगे।